Hinduon Ka Hashra: Itihaas se Gaayab Ankahi kahaniyan (Bharat me Islam-1)
S**H
पढ़ना जरूरी है
बहुत ही जरूरी जानकारियां दी गई हैं
आ**ा
यह पुस्तक नई पीढ़ी को जरुर पढ़ना चाहिए।
यह पुस्तक नई पीढ़ी को जरुर पढ़ना चाहिए। खासकर उन बच्चों को भी, जिनकी रुचि इतिहास में नहीं है और जो यह मानते हैं कि मुगल काल और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम ही हिन्दुस्तान का पूरा इतिहास है।नई पीढ़ी को यह किताब क्यों पढ़ना बेहद आवश्यक है ? क्योंकि वे ही भविष्य के उस हिन्दुस्तान के निर्माता हैं, जिसमें उन्हें एक लंबा जीवन जीना है। अपने पुरखों के हश्र और उनकी गलतियों से सीखना, हर अगली पीढ़ी के लिये अनिवार्य पाठयक्रम जैसा ही होना चाहिए।हां, ये इतिहास से गायब अनकही कहानियां नहीं हैं, ये रक्त रंजित हिन्दुस्तान की सच्चाई है। बस, हुआ ये है कि हमने इतिकास की जो पुस्तकें पढ़ी हैं, उनके पन्नों से ये सच्चाई गायब है। यदि पुस्तक का शीर्षक भी इतिहास से गायब अनकही कहानियां की जगह इतिहास से गायब सच्चाईयां होता तो और बेहतर होता।किताब में 25 कहानियों के जरिए हमारे पुरखों की पीड़ा को उजागर किया गया है। दिल्ली पर कब्जा जमाने के बाद तुर्क मुसलमानों की असलियत उन्हीं के समय के सच्चे दस्तावेजों को आधार बनाकर उजागर की गई है, बिना किसी लागलपेट के। भारत में इस्लामी कब्जे की सदियों के भयावह इतिहास की घृणित सच्चाई को आसान तरीके से बयान किया गया है। इतिहास को समाचार पत्रों की खबरों की तरह पेश करने का अंदाज पुस्तक को आम पाठकों से जोड़ता है।पहले भाग को पढ़कर मेरी राय है कि प्रकाशक को सारे खंड एक साथ प्रकाशित करने चाहिए थे। भले ही एक हजार पेज की किताब हो लेकिन एक ही पुस्तक में भारत में इस्लाम की अनकही और अनजानी सच्चाई सबके सामने आनी चाहिए। इस दिशा में लेखक, प्रकाशक द्वारा विचार किया जा सकता है।
S**T
भारत मे इस्लाम-2 का बेसब्री से इंतज़ार !!
पुस्तक की रोचकता के क्या कहने.. हाथ मे ली और कब खत्म हो गयी पता ही नही चला।कभी नालंदा के जलते हुए ग्रंथ और इमारतें आंखों में तैरते हैं, हाथियों के पैरों तले कुचलते आदमियों की चीखें अंदर तक हिला कर रख देती हैं, कभी गुलामों के बाजार में बैठी सहमी बेबस नारीयों के चहरे रातों की नींद उड़ा देती हैं।और तथ्य तो दिमाग के जाले साफ करने वाले हैं...कुल मिला कर भारत मे इस्लाम-2 का बेसब्री से इंतज़ार हैं...एक शानदार, रोचक, तथ्य पूर्ण और भाव भरी रचना के लिये लेखक को ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं
D**.
सच्चाई ..... सभी को जानने की जरूरत..
इतिहास से गायब अनकही कहानियाँ -- शीर्षक -- ‘हिन्दुओं का हश्र’ पुस्तक में सच्चाई है.... जो सभी को जानने की जरूरत है। इतिहास की जो पुस्तकें पढ़ीं.... उनमें बहुत सी बातें दर्शायी ही नहीं गईं। सच्चाई सामने लायी ही नहीं गई। इसलिए यह पुस्तक एक महत्वपूर्ण ग्रंथ है जो बहुत मेहनत से तैयार किया गया है। इस पुस्तक में हमारे पुरखों का दर्द सामने लाया गया है। श्री विजय मनोहर तिवारी जी का धन्यवाद, जिन्होंने इतिहास से गायब सच्चाइयों पर ध्यान केन्द्रित करवाया साथ ही गरुड़ प्रकाशन का भी धन्यवाद।
D**A
One of the best book I read in recent years.
It's very revealing true account of barbaric Islamic invaders. Every Indian must read it to know about our forefathers who lost to barbaric invaders and we must learn lesson from true history.I am waiting for IInd volume...
H**A
प्रामाणिक ऐतिहासिक दस्तावेज
निष्पक्ष ऐतिहासिक विवेचना का अध्ययन मुझे पसंद आया 👌👌.पुस्तक का अगला भाग कब प्राप्त होगा
B**H
डिलीवरी मे कमी
हिन्दुओ का हश्र किताब आपका डिलीवरी कर्मचारी बिना बताए और सूचित किए बरामदे मे छोड़ कर चला गया जहां से वह गायब भी हो सकती थी. ऐसी डिलीवरी क्यों की जाती है जिसका पता प्राप्त कर्ता को ही न चल पाए. इस लिए पहले ही कुरियर पार्टनर द्वारा अनुमानित समय, दिनांक और कर्मचारी का नाम, फोन नंबर बताना चाहिए संदेश द्वारा.
S**I
आंखे खोल देने वाली पुस्तक
लेखक के तथ्यों को नकारने का कोई भी कारण नहीं दिखता। बेहद मजबूत लेखन शैली के चलते ये पुस्तक आपको सिलसिलेवार सत्य का अहसास कराती दिखेगी।
Trustpilot
1 week ago
2 weeks ago